फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल

Thu, 13 Aug 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। परसपुर, उमरीबेगमगंज व बालपुर समेत कई क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं मिल रही है। बार-बार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

उमरी बेगमगंज के शुक्लगंज-बेलसर विद्युत उपकेंद्र के दुर्गागंज और उमरी बेगमगंज फीडर की आपूर्ति बार-बार ट्रिपिंग से प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार 24 घंटे में मुश्किल से आठ-दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। ग्रामीणों ने रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति की मांग की है।
बालपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब एक लाख की आबादी वाले क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। शाम होते ही बार-बार बिजली की आवाजाही और रात में चार-पांच घंटे की कटौती से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। पंकज पांडेय, अनिल उपाध्याय और राहुल तिवारी समेत लोगों ने अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर समयबद्ध आपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

परसपुर नगर पंचायत के राजपुर मोहल्ले में गूंगी भवानी मंदिर के पास 400 और 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं। सुभाष तिवारी, मन्ना सैनी और अंकित रस्तोगी समेत लोगों ने सुरक्षा घेरा लगाने की मांग की है। वहीं, अमित गुप्ता, दिनेश कौशल, बबलू सिंह आदि ने परसपुर के लिए अलग लाइन और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति की मांग की है। अवर अभियंता विद्यासागर ने बताया कि उपलब्ध बिजली के अनुसार बेहतर आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है।
पेड़ की डाल गिरने से बाधित हुई थी 33 केवी लाइन
अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि बेलसर में 33 केवी लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे दुरुस्त करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी अधिशासी अभियंताओं को उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें