फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मरीज नहीं देखने पर डॉक्टर से जवाब तलब

Thu, 13 Aug 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मरीज के तीमारदारों से बात करते चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आफताब आलम। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज को समय पर चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिलने का मामला आया है। सीएमएस ने संबंधित चिकित्सक और कर्मचारियों से जवाब तलब करने का निर्देश दिया है। राधाकुंड निवासी खुशनुमा को बुधवार रात 11 बजे सांस लेने में परेशानी होने पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को सीएमएस डॉ. आफताब आलम निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान खुशनुमा के परिजनों ने बताया कि भर्ती होने के बाद से किसी चिकित्सक ने उसे नहीं देखा है। डॉ. आफताब ने खुद मरीज का परीक्षण कर उपचार शुरू किया। साथ ही इमरजेंसी वार्ड में सुबह की पाली में तैनात कर्मचारियों और संबंधित चिकित्सक से जवाब मांगने का निर्देश है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें