फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मिश्रौलिया ओवरब्रिज के निर्माण में आएगी तेजी, रेलवे के हिस्से में काम शुरू

Sat, 25 Nov 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-बहराइच मार्ग पर दो साल से निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर जल्द ही लोग फर्राटा भरने लगेंगे। रेलवे विभाग अपने हिस्सा का काम पूरा करने के लिए पांच करोड़ 20 लाख की लागत से आठ गर्डर बिछाएगा। इसके लिए शनिवार से ही कार्य शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के पूर्व ही आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बहराइच रोड के मारुति चौराहा पर स्थित स्पेशल गेट संख्या 262 पर उपरिगामी ब्रिज का निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। इसमें रेलवे रेलवे परिक्षेत्र का हिस्सा बनना बाकी है। इसको लेकर रेलवे ने गर्डर बिछाने का काम शनिवार से शुरू कर दिया है। गर्डर की लंबाई 108 फीट व चौड़ाई ढाई फीट है, जबकि वजन 42 टन है।
पूर्वोत्तर रेलवे निर्माण विभाग इकाई के अधिशासी अभियंता शिवशरण राम ने बताया कि 28 व 29 नवंबर की रात में चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान अप साइड व बायीं तरफ चार गर्डर को बिछाया जाएगा। इसी तरह से अगले दिन देर रात में चार घंटे ब्लॉक के दौरान डाउन साइड व दाहिने तरफ का चार गर्डर को बिछाकर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। एक्सईएन ने कहा कि पांच दिसंबर तक रेलवे अपना कार्य पूरा कर लेगा। इस पुल से आवागमन 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन





एक सप्ताह रोककर चलाई जाएंगीं ट्रेनें
रेलवे ने गर्डर बिछाने के लिए 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक ब्लॉक दिए जाने का निर्णय लिया है। इसके कारण कई ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा। 29 नवंबर को दरभंगा से नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन को 75 मिनट तथा कटिहार से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन को 120 मिनट रोककर चलाया जाएगा। 30 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेन को 50 मिनट तथा 30 नवंबर से पांच दिसंबर के बीच कटिहार से अमृतसर चलने वाली ट्रेन को 55 मिनट, जयनगर-दिल्ली स्पेशल 75 मिनट देरी से चलेगी। एक दिसंबर को चंडीगढ़ से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 75 मिनट व यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन को 45 मिनट रोककर चलाया जाएगा। 3 दिसंबर को जयनगर-दिल्ली स्पेशल को 75 मिनट तथा 3 से 5 दिसंबर के बीच पुणे से गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों को 75 मिनट रोककर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन





जल्द पूरा होगा कार्य
गोंडा में समपार फाटक के ऊपर बन रहे ओवरब्रिज का निमार्ण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। विकास कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बख्शी जाएगी।
- आदित्य कुमार, डीआरएम, पूर्वोत्तर रेलवे
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें