फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा मंत्री के बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरने की अगुवाई जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने की। धरने में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सचिव दुर्ग विजय सिंह मान की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

कांग्रेेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को बर्खास्त करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि ऐसे भ्रष्ट मंत्री को बर्खास्त न किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।
जूम मीटिंग के दौरान शहर अध्यक्ष रफीक रैनी, ज्ञान चंद श्रीवास्तव, प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, एआईसीसी सदस्य हनुमान प्रसाद, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा कश्यप, पूर्णिमा यादव, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, डॉ. अनूप शुक्ला, प्रो. कंवलजीत, जिया उस्मानी, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीचंद, सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला, सेवादल यूथ अध्यक्ष सूफी वारसी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जमील अहमद खान सहित तमाम कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें