फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प

Thu, 03 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
पुलिस से भिड़ते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वीर विनय चौराहे पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिसकर्मियों ने पुतला छीन लिया तो नाराज कांग्रेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन करने लगे। 
विज्ञापन


वीर विनय चौराहे पर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह दीपांकर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने नैतिक मूल्यों को ताख पर रख दिया है।

पेंशन से असंतुष्ट पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल की खुदकुशी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस ने जो कार्रवाई की, वह शर्मनाक है। केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने ये करतूत की है। इसके विरोध में देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नीलम अंबेडकर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, मनीष ओझा, संतोष मिश्र, शिवम पांडेय, फैसल खान, नफीस, नदीम, आशु मिश्र आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतला छीन लिया। इस पर कांग्रेसियों की पुलिसकर्मियों से तीखी झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

नगर कोतवाल एसके त्रिपाठी ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वीर विनय चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। धरना-प्रदर्शन के दौरान मोबीन खान, वीर बहादुर यादव, शशांक उपाध्याय, मंशू शुक्ल, समीर, अभिजीत तिवारी, शशांक मिश्र, एप्पल पांडेय, राहुल पांडेय, अजय आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें