फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जनसमस्याओं को लेकर आवाज उठाएगी कांग्रेस

Tue, 10 Mar 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक फ्रंटल की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को कांग्रेस भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी ब्लॉकों में बैठकों का आयोजन कर भाजपा सरकार की नीतियों को जनता के बीच रखेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान, महिला और छात्र आज महंगाई व बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी में जुट जाएं और जन-जन की समस्याओं को मजबूती से उठाएं। बैठक का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी व जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे ने किया। बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य बृजेश द्विवेदी, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, अर्जुन वर्मा व वेद प्रकाश सिंह माैजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें