फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जूस पिलाकर तोड़वाया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने धारी घाट पहुंच कर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल के उपवास को जूस पिलाकर समाप्त कराया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पूरे प्रदेश में किसानों को गन्ने का दाम नहीं मिला और ना ही समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री हुई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहाकि बिचौलियों ने किसानों के धान को औने पौने दामों में खरीदा जिससे किसान काफी परेशान और निराश हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेसजन सड़क से संसद तक लड़ेंगे।
अगर यह जुल्मी सरकार किसानों की आवाज को नहीं सुनेगी तो उसे परिणाम भोगने के लिए तैयार रहना चाहिए। क्योंकि किसानों की आवाज को कोई दबा नहीं पाएगा। प्रदेश अध्यक्ष का परसुरामपुर बस्ती-गोंडा तिराहे पर स्वागत किया गया और उनके साथ सैकड़ों की संख्या में लोग उपवास स्थल तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें