फोटो- 19- गोंडा में कांग्रेस से सदर विस से घोषित प्रत्याशी रमा कश्यप। संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। विधानसभा चुनाव की तिथि तय होने बाद दलों की ओर प्रत्याशी घोषित किए जाने का इंतजार हो रहा है। गुरुवार को कांग्रेस ने गोंडा सदर सीट से शहर की निवासी व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रमा कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के लोगों की मानें तो कांग्रेस की ओर से लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे को चरितार्थ करते हुए सदर सीट से महिला को प्रत्याशी बनाया है। अभी छह विस क्षेत्रों के प्रत्याशी का इंतजार है।
कांग्रेस की ओर से सदर सीट से युवा और महिलाओं का नेतृत्व कर रहीं रमा कश्यप को प्रत्याशी बनाकर बड़ा संदेश दिया गया है। रमा कश्यप पार्टी की पदाधिकारी बनने से पहले भी बेटियों को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करती रहीं। वह जूडो कराटे प्रशिक्षित हैं। रमा कश्यप कहती हैं कि आम जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश सदा करेंगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने प्रत्याशी घोषित किये जाने की पुष्टि की है।