फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गर्मी से बिगड़े हालात,घर से निकलना भी मुश्किल

Wed, 19 Jun 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप में झुलस रहे लोग, भवन निर्माण श्रमिकों को ज्यादा परेशानी
विज्ञापन

तालाबों में पानी भरने की योजना ठंडे बस्ते में, पानी के लिए भटक रहे पशु पक्षी

उमस व गर्मी के बीच बिजली कटौती से बिलबिला रहे लोग, फुंक रहे ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। भीषण गर्मी से दिनोंदिन हालात बिगड़ रहे हैं। बुधवार को पूरे दिन लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। तपिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं पशु-पक्षियों की भी मुसीबत बढ़ी हुई है। ज्यादातर तालाब अब भी सूखे पड़े हैं। बिजली कटौती भी लोगों को खूब परेशान कर रही है।
कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को पेड़ के नीचे तमाम लोग एकत्र थे। बेलसर के कृपाराम का कहना था कि वह कचहरी पेशी करने आए थे। धूप बहुत तेज है। पेड़ के नीचे थोड़ा आराम कर रहे हैं। सुनील ने कहा कि इस बार गर्मी ने पिछले सभी रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। प्रतिदिन गर्मी के कारण लोगों के मौत की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन

इसके इतर, भवनों के निर्माण में जुटे श्रमिक तेज धूप में काम करने को विवश हैं। पसीने से तर-बतर मजदूर ईंट और मसाला बड़ी मशक्कत से पहुंचा रहे हैं। गत दिनों डीएम ने बैठक करके श्रमिकों के लिए पर्याप्त इंतजाम कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसका असर नहीं हो रहा। वहीं तालाबों को भराने की योजना भी ठंडे बस्ते में पड़ी है। जिले के अधिकांश तालाब सूख चुके हैं। जिससे पशु-पक्षियों की प्यास नहीं बुझ पा रही है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ दिन और रात में होने वाली बिजली की अघोषित कटौती से लोग बिलबिला उठे हैं। शहर में मंगलवार की रात में कई बार बिजली काटी गई। बिजली कटते ही लोगों की नींद खुल जाती है। बिजली आने के बाद जैसे ही लोग सोते हैं, वैसे फिर कटौती कर दी जाती है। वहीं ओवरलोडिंग में ग्रामीण इलाकों के ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। बावजूद इसके बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें