फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता से करें शिकायतों का निस्तारण

Tue, 19 Jul 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
तहसील दिवस में पहुंचे डीएम
विज्ञापन
तहसील दिवस प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम है एवं जनता को त्वरित न्याय देने के लिए आयोजित किया जाता है। इसलिए सभी अधिकारी जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से कराएं। मंगलवार को यह निर्देश डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र जितेंद्र प्रताप सिंह व डीएम आशुतोष निरंजन ने तहसील सदर में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में जनता की शिकायतों का निस्तारण करने के दौरान दिए।
विज्ञापन


तहसील दिवस में पहुंचकर डीआईजी व डीएम ने सबसे पहले तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानी। इसमें ज्ञात हुआ कि तहसील दिवस में प्राप्त विभिन्न विभागों की 83 शिकायतें निस्तारण के लिए लंबित हैं।

इस पर डीआईजी व डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह में शिकायतों का निस्तारण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। डीआईजी ने तहसील सदर के थानों के थाना प्रभारियों से तहसील दिवस का रजिस्टर तलब कर शिकायतों के निस्तारण की स्थिति देखी, जिसमें उन्हें कई थानों के निस्तारण की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इस पर डीआईजी ने संबंधित थानाध्यक्षों को फटकार लगाते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व निरीक्षक गोंडा के पास नौ, थाना इटियाथोक में सात, बीडीओ रुपईडीह में 5, बीडीओ झंझरी के पास 6 तथा थानाध्यक्ष धानेपुर के पास चार शिकायतें लंबित पाई गईं। इस पर दोनाें अधिकारियों ने शिकायतों को निस्तारित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस में ज्यादातर शिकायतें चकमार्गों पर कब्जा करने एवं भूमि विवादों से संबंधित प्राप्त हुईं। डीएम ने सभी थानाध्यक्षों व लेखपालों को निर्देश दिए कि वे ऐसे मामलों में संयुक्त टीम के साथ मौके पर जाएं और पैमाइश कर मामलों को निस्तारित करें। तहसील दिवस में छपिया थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद शाहिद ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसके नवजात शिशु को महिला अस्पताल में स्टाफ  नर्स द्वारा गलत इंजेक्शन लगा दिया गया, जिसके कारण उसके बच्चे के पैर में संक्रमण हो गया।

इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस महिला को जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मी को बर्खास्त करने के आदेश दिए। एक फरियादी द्वारा थाना इटियाथोक क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने की शिकायत की गई। जिस पर एसपी ने थानाध्यक्ष इटियाथोक फणींद्र यादव को आदेश दिए कि संदिग्ध स्थलों पर दबिश देकर अवैध शराब बनाने वालों को गिरफ्तार जेल भेजें।

उधर, तरबगंज में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता आयुक्त देवीपाटन मंडल सुधीर कुमार दीक्षित ने की। तहसील दिवस में कुल 118 शिकायतें मिलीं, जिसमें से दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें