फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना गुरु के मानव जीवन अधूरा

Tue, 19 Jul 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
हवन पूजन करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर जगह-जगह हवन व पूजन कर लोगों ने अपने गुरुओं की आराधना की और उनके बताए सद्मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। महर्षि विद्या मंदिर में महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य जेएन उपाध्याय ने किया। शिक्षक, शिक्षिकाओं व बच्चों ने गुरु ब्रम्हानंद सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर वंदना की। प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें यशस्वनी राज, नैंसी मिश्र, अंजली गिरी, राशी सिंह को प्रथम स्थान मिला। अव्वल प्रतिभागियों को बीना जायसवाल, अमिता पाल समेत अन्य अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


एलबीएस कॉलेज परिसर में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव एके नंद ने कहा कि कुशल कर्म सम्मान और व अकुशल कार्य अपमान और दुख देने का कार्य करता है। सभी प्राणियों का उत्थान केवल कुशल कार्यों से ही संभव है। उन्होंने कहा कि बिना गुरु के मानव जीवन अधूरा है।

इस मौके पर नरेंद्र विश्वकर्मा, भगौती प्रसाद, भवानी प्रसाद, रमेश कुमार, रामगोपाल आदि मौजूद रहे। सिविल बार एसोसिएशन भवन में हवन पूजन का आयोजन किया, जिसमें जिला जज जी श्रीदेवी, रामानंद, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद दूबे, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार द्विवेदी, पूर्व मंत्री विवेकमणि श्रीवास्तव ने अग्निकुंड में आहुतियां डालकर गुरुओं का नमन किया।
विज्ञापन


श्री हरिहर विश्व अध्यात्म केंद्र कच्चे बाबा आश्रम व दुखहरणनाथ मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय भटवलिया में प्रधानाध्यापिका आशा मिश्र व नीलम ने गोष्ठी कर बच्चों को गुरु पूर्णिमा के महत्ता के बारे में बताया और गुरु के द्वारा दी गई शिक्षा-दीक्षा का अनुपालन करने की अपील की।

गायत्री ज्ञान मंदिर इमलिया गुरुदयाल में गुरु पूर्णिमा पर गायत्री परिवार के श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया। श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ के सभागार में गुरू  पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। पतंजलि योग समिति संचार विहार आईटीआई मनकापुर ने संचार विहार स्थित योग केंद्र में तहसील प्रभारी पीएन सिंह, मंत्री नंद किशोर की अगुवाई में गुरु पूर्णिमा मनाई गई।

इस मौके पर जगदेव, एके वर्मा, अखिलेश मिश्रा, सुनीता पाल, राकेश पाल, रहमत अली के अलावा वहां उपस्थित योग शिक्षक भाई-बहनों ने गुरु के प्रति आस्था रखते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें