फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई टीम से की शिकायत

Tue, 26 Jul 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम मोकलपुर चौबे निवासी वरुण कुमार ने अनाज घोटाले की जांच करने आयी सीबीआई टीम से अनाज घोटाले के मामले में दो कथित माफिया की शिकायत की है। वरुण कुमार ने डीएसओ सदर तहसील क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक पर अनाज माफिया की साठगांठ कर अनाज घोटाले से कई करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

 
सदर तहसील के ग्राम पंचायत मोकलपुर निवासी वरुण कुमार ने डीएसओ कार्यालय में सीबीआई के जांच अधिकारी जावेद अख्तर अली को लिखित शिकायत व अनाज घोटाले से जुड़े लोगों की जानकारी दी है। उन्होंने अनाज घोटाले के लिए विभागीय अधिकारियों से जुड़े दोनों माफिया के संबंधों व कार्यकलापों के पड़ताल करने का अनुरोध किया है।

उन्होेंने दोनों अनाज माफिया व अधिकारियों के मोबाइल की काल डिटेल निकालकर इनसे दिन भर में कितनी बार क्या-क्या बात हुई इस पर ध्यान दिलाया है। उसने दिए पत्र में कहा है कि कालडिटेल निकाले जाने से जिले के इटियाथोक, मुजेहना, झंझरी, पंडरी कृ पाल समेत कई ब्लॉकों के उचित दर विक्रेताओं से अनाज की कालाबाजारी कराने व उनसे वसूली करने की बात परत दर परत खुल जाएगी। 
विज्ञापन


डीएसओ गोंडा विमल कुमार शुक्ल ने कहा कि सीबीआई से किसी शिकायत की मुझे कोई जानकारी नही है। जहां तक इंस्पेक्टर से जुड़े लोगों के अनाज के कार्य के बाबत जुडे़ होने का मामला है तो वह सदर इंस्पेक्टर जानें वह कैसे किससे काम लेते हैं। मेरे पास कार्यालय में कोई भी आएगा तो मैं उसे भगा नही पाऊंगा। जिसकी शिकायत है ऐसे किसी भी व्यक्ति  से मेरा कोई लेना-देना नही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें