फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संग डेंगू पर वार को चलेेगा संचारी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना वायरस के संक्रमण के साथ ही डेंगू और कई अन्य बीमारियों का भी संकट लोगों पर बढ़ गया है। अब इस पर वार के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक बार फिर से संचारी अभियान चलाया जायेगा। बताया जा रहा है कि आगामी 1 अक्तूबर से पूरे महीने कोरोना वायरस और डेंगू सहित अन्य कई संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलेगा। मौसम में हो रहे बदलाव और कोविड-19 के संक्रमण के चलते को और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि इस पूरे अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही साथ बाल विकास विभाग की भी पूरी मदद ली जायेगी। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। कोरोना वायरस के साथ ही अन्य संक्रामक रोगों पर नियंत्रण रखना स्वास्थ्य विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इसीलिए शासन के निर्देश पर मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए अक्टूबर महीने में संचारी रोग अभियान चलाने की तैयारी काफी तेज हो गई है। पहले पखवाड़े के दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक अभियान चलाया जायेगा। इसके साथ ही संपूर्ण टीकाकरण टीकाकरण के लिए अभियान चलेगा।
कोरोना के साथ ही अब डेंगू की भी मार
वेक्टर वार्न डिजीज के नोडल डॉ. देवराज ने बताया कि मौजूदा समय में कोरोना वायरस के संक्रमण के साथ ही अब लोगों पर डेंगू की भी मार शुरू हो गई है। कई निजी अस्पतालों में इस समय डेंगू के लक्षण वाले मरीजों के भर्ती होने की सूचना मिली है। अभियान के दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे करेंगी और यदि किसी को भी बुखार जैसा लक्षण होगा तो तुरंत ही विभाग को सूचित किया जायेगा। शहरी और ग्रामीण इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें