फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल से पदोन्नति नहीं, आक्रोश

विज्ञापन
गोंडा के एक गेस्ट हाउस में जनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में हुई। चार सालों से पदोन्नति न होने और सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों का भुगतान होने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

चयन वेतनमान व अनुचरों की एसीपी की फाइलों के निस्तारण में देरी पर चिंता जताई। पदाधिकारियों ने विभिन्न शिक्षक समस्याओं को जनपदीय पदाधिकारियों से साझा किया। मंडल अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह के नेतृत्व में बनी नवीन कार्यसमिति के प्रति जनपद के शिक्षकों में उत्साह दिखा।
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, महामंत्री अजीत कुमार तिवारी व कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह तथा मंडलीय पदाधिकारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

संगठन की नई टीम का अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक समस्याओं के प्रति विभाग उदासीन रवैया अपना रहा है। अधतन सेवानिवृत्त शिक्षक साथियों के देयकों का भुगतान नहीं हो पाया है, चयन वेतनमान तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एसीपी की फाइल लंबित है।
बिना पिछले वर्ष का भुगतान कराये नि: शुल्क यूनिफॉर्म वितरण के लिए शिक्षकों पर दबाव बनाया जा रहा है जो न्यायोचित नहीं है। महामंत्री अजीत तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने ब्लॉक व जनपद इकाइयों के अधिकांश व सदस्यता शुल्क का विवरण मांगा गया है। इसमें विलंब करना संगठन के हित में नहीं है। उन्होंने विगत चार वर्षों से शिक्षकों की पदोन्नति न किये जाने पर चिंता व्यक्त की। कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने शिक्षकों के विरुद्ध एकतरफा कार्रवाई का मुद्दा उठाया।
बिना जवाब लिए कार्रवाई न किये जाने की मांग की। इस दौरान कृष्ण किशोर यादव, देव प्रकाश पांडेय, संजय सिंह, विमलेश बहादुर सिंह, सुशील कुमार, अमरेंद्र प्रताप सिंह, देव प्रकाश पांडेय, राजेश कुमार, दिनेश सिंह, राजेश मिश्र, अरविंद सिंह, सालिक राम वर्मा, रूपेश पांडेय, यशवंत पांडेय, दीपक शुक्ल, रवि तिवारी, अमित कुमार पांडेय, सुरेश कुमार सिंह, चंद्र किशोर वर्मा, राजेश शुक्ल, सुनील वर्मा, राघवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, फारुख नौशाद रहे। जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने पदाधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें