फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, नौ डिग्री पहुंचा तापमान

Wed, 15 Jan 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ठंड और गलन का सिलसिला जारी है। सुबह से लेकर शाम तक लोग सर्द हवाओं से परेशान दिखे। सर्दी और गलन से रोजमर्रा के कार्य करने में भी लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

ठंड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। गलन लगातार हावी रही। ऋषभ, रणधीर, अमरनाथ ने कहा कि घर और बाहर कहीं भी ठंड से राहत नहीं मिल रही। अलाव का ही सहारा है। कार्यालय में बैठकर काम करने में भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
दोपहर एक बजे लखनऊ जाने के लिए बस स्टेशन पास मौजूद राजेश, ननकऊ, घनश्याम अलाव सेंक रहे थे। बताया कि आज ठंड और गलन ज्यादा है। काम के सिलसिले से लखनऊ जा रहे हैं, घर से किसी तरह निकल आए हैं, अब आगे जाने की हिम्मत नहीं हो रही। बताया कि अब धूप निकलने पर ही यात्रा करेंगे। उधर, कुछ सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी रूम हीटर के सहारे काम करते दिखाई दिए।
विज्ञापन




स्कूल जाने में बच्चों को हुई परेशानी
बुधवार को ठंड अधिक रही। छुट्टी खत्म होने के बाद बच्चे विद्यालय पहुंचे। स्कूलों में पूरे दिन ठिठुरकर उन्होंने पढ़ाई की। अभिभावक राजेंद्र व मुन्नालाल का कहना है कि ठंड और गलन बरकरार है। इस बीच स्कूल खोल दिए गए हैं। बच्चों को सुबह जाने में दिक्कतें हो रही हैं। शासन प्रशासन को अभी कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें