फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: कोहरा और गलन से बढ़ी ठंड, दोपहर बाद धूप से मिली राहत

विज्ञापन
फोटो-2 गोंडा के बलरामपुर मार्ग पर कोहरे के कारण हेडलाइट जलाकर चलते वाहन। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से ठंड बढ़ती जा रही है। गलन और कोहरे का प्रकोप जारी है। शुक्रवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को 20-30 मीटर दूरी पर भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इस कारण अधिकांश वाहनों ही हेडलाइट जलती रही। कड़ाके की ठंड होने से जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कई दिनों से मौसम में रह-रह कर बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को अधिक कोहरा होने से सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा। वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए हेड लाइट का सहारा लेना पड़ा। इसके अलावा वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी रही। सर्दी अधिक होने से लोग ठिठुरते रहे। सार्वजनिक स्थानों पर नगरपालिका के अलाव का इंतजाम नाकाफी दिखा। नगर के जयनारायन चौराहे पर लोग खुद से आग जलाकर ठंड दूर करने की जुगत करते दिखाई पड़े। दोपहर बाद धूप खिली तो लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। वहीं, शाम के समय हवा चलने से सर्दी फिर बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें