फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने कंप्यूटर ऑपरेटर का रोका वेतन

Fri, 17 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
जायजा लेते सीएमआे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कराने में लापरवाही बरतने पर सीएमओ ने कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन रोक दिया है। इलाज व जांच में शिथिलता बरतने पर चिकित्सकों व कर्मियों को सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाई। सीएचसी की व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश सीएमएस को दिया गया। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को एनआरएचएम के जिला कम्युनिटी प्रोसस मोहम्मद नाजिम के साथ सीएचसी तुलसीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। सीएमओ ने अस्पताल में एक के स्थान पर दो रुपये पर्चा बनवाने की क्रॉस चेकिंग कराई।

गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कराने में हीला-हवाली बरतने पर कंप्यूटर आपरेटर प्रीतम का वेतन सीएमओ ने रोक दिया है। परिवार कल्याण व टीकाकरण कराने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों को दिया गया। आशा संगनी व एएनएम के साथ बैठक कर सीएमओ ने समस्याएं सुनीं। 
विज्ञापन


खून की जांच का चार्ट सही न होने और गर्भवती महिलाओं व मरीजों के हीमोग्लोबिन की एवं अन्य जांच की रिपोर्ट कम होने पर सीएमओ ने अस्पताल के कर्मी पवन कुुुमार को कड़ी फटकार लगाई। सीएमओ ने सभी मरीजों के बीमारियों की जांच अस्पताल में ही कराने का निर्देश दिया।

बाहर से खून जांच की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कम नसबंदी कराने पर सीएमओ ने स्टाफ नर्सों को भी फटकारा। मरीजों के इलाज व जांच की सूची कंप्यूटर पर अपडेट कराने का निर्देश दिया गया।

कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सीएमओ ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। आशाओ ने मानदेय भुगतान में लेट-लतीफ होने की शिकायत की। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने सीएमएस डा. कमाल अशरफ को एक सप्ताह के अंदर आशाओं के मानदेय भुगतान कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें