फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने रेन डांस का लिया आनंद

Sat, 14 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
नृत्य करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के पायनियर पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस मनाया गया। अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी में विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ करने केे लिए व्यापक विचार-विमर्श किया गया। फन-डे के तहत बच्चों ने जहां रेन डांस का आनंद लिया वहीं माताओं ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कार्यक्रम को रोचक बनाया। 
विज्ञापन


मातृ दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में अभिभावकों ने अपने बच्चों के शैक्षिक प्रगति की जानकारी हासिल की। अभिभावकों ने विद्यालय में शैक्षिक वातावरण को और सुदृढ़ करने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

शिक्षकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रुप से स्कूल भेजने तथा घर में भी बच्चों को होमवर्क आदि कराने की अपील की। गोष्ठी के बाद फन-डे का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने हिंदी-अंग्रेजी में व्याख्यान, एकल गीत, एकल नृत्य, समूह गीत व समूह नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


नन्हें-मुन्नें बच्चों ने रेन डांस का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में आई माताओं ने कैंडिल लाइटिंग, कुर्सी दौड़ व माचिस खेल जैसे प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं में विजयी माताओं को विद्यालय की अध्यक्ष मीता तिवारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर राघवेंद्र त्रिपाठी, गुड्डन पांडेय, केडी तिवारी, सिखा पांडेय, एके शुक्ला व पीके श्रीवास्तव सहित तमाम शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व अभिभावकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें