फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली

Sat, 14 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
साइकिल यात्रा निकालते सपार्ई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर में शनिवार को जिला स्तरीय साइकिल रैली निकाली गई। रैली का समापन गांधी पार्क पर हुआ जहां सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंड़ित सिंह के आवास से शुरू हुई साइकिल रैली पहलवान वीर बाबा, नवाबगंज, चंदापुर, वजीरगंज, साहिबापुर, डुमरियाडीह, वीरपुर विसेन, दर्जीकुआ, जमुनियाबाग, खोरहंसा, मन्नीपुर व मुन्नन खां चौराहा होते नगर पहुंची जहां समर्थकों ने फूल मालाओं से मंत्री को लाद दिया।

कृषिमंत्री ने कहा कि कहा कि चुनाव वह जीतता है जो जनता के बीच रहकर सेवा करता है। उन्होंने कभी जाति व धर्म की राजनीति नहीं की, वह चुनाव संबंध वविकास कार्यों के नाम पर लड़ते रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक नंदिता शुक्ला ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जितने विकास कार्य पिछले चार साल में हुए है, उतने कभी नहीं हुए। जिलाध्यक्ष महफूज खां ने सपा पदाधिकारियों से घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विधायक मंजू सिंह,पूर्व चेयरमैन कमरुद्दीन, करनैलगंज नपाप चेयरमैन शमीम अच्छन ने भी उपलब्धियां गिनाईं। सूरज सिंह की अगुवाई में रैली में शामिल युवा सपाइयों ने नृत्य कर खुशी का इजहार किया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें