फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बच्चों ने दिया ओजोन बचाने का संदेश

Thu, 17 Sep 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 प्राथमिक विद्यालय देवरिया चूड़ामणि में विश्व ओजोन दिवस पर बच्चों ने बनाए चित्र। स्रोत: सोशल मी
विज्ञापन
गोंडा। विश्व ओजोन दिवस पर बुधवार को जिले के स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। प्राथमिक विद्यालय देवरिया चूड़ामणि में ईको क्लब की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा चार और पांच के बच्चों ने पोस्टरों के माध्यम से ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सक्षम मौर्य प्रथम, वैभव मिश्र द्वितीय और सत्यम तृतीय रहे। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षक अरुण मिश्र ने कहा कि ओजोन परत सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी की रक्षा करती है। उन्होंने बच्चों को ऊर्जा बचाने और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में आईक्यूएसी और भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘ओजोन परत के क्षरण का कारण एवं निवारण’ विषय पर संगोष्ठी हुई। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने ओजोन परत को पृथ्वी का सुरक्षा कवच बताया। मुख्य वक्ता प्रो. रंजन शर्मा ने सीएफसी, मीथेन और औद्योगिक गैसों को ओजोन क्षरण के प्रमुख कारणों में शामिल बताया। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पर्यावरण एवं ओजोन परत के संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें