फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल पहुंचे बच्चे, रोली-चंदन से हुआ स्वागत

Mon, 04 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बच्चों का स्वागत करती शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टी के बाद पहला दिन शनिवार बारिश की भेंट चढ़ गया तो दूसरे दिन सोमवार को नौनिहाल स्कूल पहुंचे, जहां उनकी दीदी, मैडम सहित शिक्षिकाओं ने रोली चंदन लगाकर उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुला तो पढ़ाई का पहला दिन शनिवार बारिश की भेंट चढ़ गया।

विवार को फिर छुट्टी पड़ गई। सोमवार की सुबह नौनिहाल घरों से सजधज कर स्कूल पहुंचे, छात्र-छात्राओं का वहां उनकी दीदी, मैडम सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रोली चंदन लगाकर स्वागत किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय छावनी सरकार में प्रधानाध्यापिका रीता मिश्रा की अगुवाई में प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ऊषा सिंह, सविता तिवारी, संध्या त्रिपाठी, वंदना मिश्रा, अनामिका शुक्ला, मनीषा सिंह, चंदा सिंह आदि शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को रोली चंदन लगाकर उनका स्वागत किया। इसके अलावा अन्य प्राथमिक विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। 

रानीपुरवा प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी जिलाधिकारी जयंत दीक्षित ने छात्र-छात्राओं को फल वितरण का शुभारंभ किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके सिंह, आनंदकुमार सिंह, राजेशकुमार सिंह सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति छात्र-छात्राओं को फल बांटे गए।
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षिका पूजा सहित अन्य अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य कई विद्यालयों में भी ग्राम प्रधानों द्वारा फल वितरित किया गया। ग्राम पंचायत गोपीपुर के प्राथमिक विद्यालय गोपीपुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन ने फल बांटे। प्रधानाध्यापक धर्मराज सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षाधिकारी के निर्देशानुसार बच्चों को फल बांटे गए। 

सोमवार को स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं को शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पौधरोपण का संकल्प दिलाया। प्राथमिक विद्यालय छावनी सरकार व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को पौधरोपण का संकल्प दिलाया। उधर, ग्रीन यूपी क्लीन यूपी कार्यक्रम के अंतर्गत करनैलगंज के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में आदर्श शिक्षक रवि प्रताप सिंह ने बच्चाें के साथ ही अभिभावकों को अधिक से अधिक पौध लगाने व उन्हें संरक्षण देने की शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें