फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बालअपचारी ने बालिका से किया दुष्कर्म

Mon, 01 Apr 2024 04:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका की मां ने पुलिस को दी तहरीर में एक बाल अपचारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


तहरीर में बताया गया कि गांव में उसकी 11 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी बाल अपचारी उसे बहला फुसला कर समीप स्थित भुसैले में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
बालिका की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो आरोपी मौके से भाग निकला। खेत में काम करने गए बालिका के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर पुलिस में तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें