फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: श्रीराम के राज्याभिषेक पर गूंजे जयकारे

Sat, 24 Oct 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज में रामलीला प्रस्तुत करते कलाकार। - संवाद
विज्ञापन
करनैलगंज। गुड़ाही बाजार स्थित श्री रामलीला भवन में शुक्रवार देर रात भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। प्रभु के राजतिलक के साथ ही परिसर श्रीराम और भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। आरती के बाद रामलीला का समापन हुआ।
विज्ञापन

मंचन में वनवास पूरा कर रावण का वध करने के बाद अयोध्या लौटे भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग दिखाया गया। गुरु वशिष्ठ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका तिलक कर राजगद्दी पर विराजमान कराया। समापन पर रामलीला समिति के अध्यक्ष मोहित पांडेय ने कलाकारों को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान महंत गिरजाशंकर गिरी, अरुण कुमार वैश्य, अशोक सिंघानिया, उमेश चंद्र मिश्र, चंद्रप्रकाश शुक्ल, विश्वनाथ शाह, कामतानाथ वर्मा, रामचरित्र महाराज, अभिनव शाह, आयुष सोनी, अंकित जायसवाल, श्रीनाथ रस्तोगी, सौरभ वैश्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें