फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मंदिरों में जयकारे, चाैक-चाैराहों पर हुए भंडारे

Tue, 09 Jun 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
धानेपुर, सीएमओ कार्यालय, एलबीएस चौराहा व टॉमसन स्कूल के पास भंडारे में प्रसाद बांटते श्रद्धालु।
विज्ञापन
गोंडा। पुरुषोत्तम मास के चौथे मंगलवार पर जिला मुख्यालय स्थित पुरानी व नई हनुमानगढ़ी समेत कई मंदिरों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह भंडारे हुए, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय परिसर, एलबीएस चौराहा, टॉमसन स्कूल के पास लोगों ने प्रसाद वितरित किया। मसकनवा संवाद के अनुसार, क्षेत्र के हनुमान मंदिरों, समय माई स्थान, स्वामी नारायण मंदिर छपिया में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दर्शन-पूजन कर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पढ़ा गया। समय माई स्थान व छपिया बाजार में भंडारा हुआ। स्वामी नारायण मंदिर के कोठारी विष्णु स्वामी ने बताया कि बड़े मंगलवार की पूजा फलदायी होती है। दुबहा बाजार संवाद के अनुसार, रामापुर बाजार स्थित राम जानकी, हनुमानगढ़ी मंदिर व दुबहा बाजार रोड पर भंडारा हुआ। इस मौके पर बाबू राजपूत, शोभाराम, बबलू, त्रिपुरारी, प्रमोद, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। इटियाथोक संवाद के अनुसार, हनुमान मंदिर चौराहे पर प्रसाद वितरित किया गया। करुवापारा, लखनीपुर, रानीपुर, सदाशिव, पारासराय, नयेगांव, गिलौली और सुभागपुर बाजार में भी आयोजित भंडारों में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। जयप्रभाग्राम संवाद के अनुसार, गांधी चबूतरा व महाराजगंज समेत कई जगह पर भंडारे हुए। रानी रुदापुर धाम स्थित हनुमानगढ़ी में भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद मंदिर परिसर में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पसका संवाद के अनुसार, क्षेत्र के पूरे बिलंद स्थित हनुमान मंदिर समेत अनेक स्थानों पर सुंदरकांड का पाठ व हवन के बाद भंडारा हुआ। सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नागेंद्र सिंह, आशाराम, दिनेश, रामप्रताप मौजूद रहे। धानेपुर संवाद के अनुसार, हनुमानगढ़ी सहित कई वार्डों में भंडारा आयोजित किया गया। इस मौके पर घनश्याम, कमल, पवन आदि मौजूद रहे। कटरा बाजार संवाद के अनुसार, कस्बे के श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में भंडारा हुआ। पूजा-अर्चना के बाद राजू रस्तोगी व अन्य ने सब्जी-पूड़ी, बूंदी व शरबत का प्रसाद बांटा। इस मौके पर शिवम, शनि, सुमित, ओम आदि मौजूद रहे। खोड़ारे संवाद के अनुसार, साबरपुर के बनकटवा बाजार में भंडारा हुआ। लोगों ने बजरंगबली को पुष्प अर्पित कर प्रसाद पाया। इस मौके पर डॉ. दिलीप, दिलीप कुमार, सोनू भारती, प्रशांत, गब्बर मौजूद रहे।
दुर्जनपुर घाट संवाद के अनुसार, बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर कस्बे में पूजन के बाद भंडारा हुआ। राहगीरों को भी प्रसाद व शीतल जल बांटा गया। इस मौके पर सुशांत सिंह, अनमोल, शिवम गुप्त, राहुल शुक्ल, अनुभव, रितिक आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार से नवाबगंज, वजीरगंज, बेलसर, करनैलगंज, खरगूपुर आदि स्थानों पर भी भंडारे आयोजित किए गए।
विज्ञापन

करनैलगंज संवाद के अनुसार, एसबीआई परिसर में भी मंगलवार को भंडारा हुआ। शुभारंभ अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल व शाखा प्रबंधक प्रशांत सिंह ने किया। इस मौके पर शर्मिष्ठा, प्रियांशु, शिवांश, अनिल शुक्ल मौजूद रहे।
बेलसर संवाद के अनुसार, एलआईसी परिवार की ओर से गोंडा स्थित कार्यालय के सामने भंडारा आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य प्रबंधक पीसी पांडेय ने किया।

धानेपुर, सीएमओ कार्यालय, एलबीएस चौराहा व टॉमसन स्कूल के पास भंडारे में प्रसाद बांटते श्रद्धालु।

धानेपुर, सीएमओ कार्यालय, एलबीएस चौराहा व टॉमसन स्कूल के पास भंडारे में प्रसाद बांटते श्रद्धालु।

धानेपुर, सीएमओ कार्यालय, एलबीएस चौराहा व टॉमसन स्कूल के पास भंडारे में प्रसाद बांटते श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें