फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 17 खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

Mon, 27 Oct 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग में लंबे समय से एक ही क्षेत्र में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। डीएम प्रियंका निरंजन की अनुमति के बाद बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


झंझरी के खंड शिक्षा अधिकारी समय प्रसाद पाठक को पंडरी कृपाल व मुजेहना, पंडरी कृपाल के शशांक कुमार सिंह को बभनजोत, मुजेहना के उपेंद्र त्रिपाठी को झंझरी, रुपईडीह के मनीष कुमार सिंह को तरबगंज, इटियाथोक के चंद्रभूषण पांडेय को परसपुर, करनैलगंज की नूतन जायसवाल को बेलसर की जिम्मेदारी दी गई है। हलधरमऊ के श्रवण कुमार तिवारी को वजीरगंज, कटरा बाजार की सीमा पांडेय को हलधरमऊ, परसपुर के सुशील कुमार सिंह को करनैलगंज, तरबगंज के रियाज अहमद को रुपईडीह, बेलसर के राम खेलावन सिंह को मुख्यालय व नगर क्षेत्र में तैनात किया गया है। वजीरगंज की हेमलता त्रिपाठी को नवाबगंज, नवाबगंज के हर्षित पांडेय को मनकापुर, मनकापुर के अंजनी कुमार सिंह को कटरा बाजार, छपिया की गीतांजलि को इटियाथोक, बभनजोत के महेंद्र यादव को छपिया व नगर शिक्षा अधिकारी कोमल यादव को कार्यालय में सहयोग के लिए तैनात किया गया है।

बीएसए ने बच्चों काे पढ़ाया
पसका। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने सोमवार को परसपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर का निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचकर उन्होंने बच्चों को नैतिकता का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने गणित के सवाल दिए, जिसका बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब भी दिया। बीएसए ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, नामांकन की सापेक्ष उपस्थिति और शिक्षण कार्य आदि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्रवण कुमार सिंह, मनोज कुमार चतुर्वेदी, अखिलेश कुमार, महेश चौधरी उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें