फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 केंद्रों पर आज से खरीदा जाएगा गेहूं, अभी तक नहीं मिला लक्ष्य

विज्ञापन
फोटो-7- गोंडा के बेलसर में साधन सहकारी समिति। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। गेहूं की सरकारी सरकारी खरीद का लक्ष्य तय किए बिना ही जिले के 90 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद का कार्य शुक्रवार से शुरू होगा। शासन से खरीद के लिए क्रय केंद्रों को तो हरी झंडी दे दी गयी लेकिन खरीद कार्य से जुड़ी गाइड लाइन और खरीद के लक्ष्य का निर्धारण अभी तक नहीं हुआ है। इसके चलते गेहूं खरीद को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि जिले में गेहूं की सरकारी खरीद की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। खरीद के लिए पांच एजेंसियों के 90 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन की तरफ से क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। खरीद का पूरा कार्य ई-पाप (इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ परचेज) मशीनों से होगा। क्रय एजेंसियां एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीद करेंगी। सरकारी खरीद के लिए किसानों को अपना पंजीकरण खाद्य विभाग के पोर्टल पर कराना जरूरी होगा। पंजीकरण में ओटीपी की व्यवस्था होने के कारण किसानों को अपना वर्तमान मोबाइल नंबर ही दर्ज कराना होगा।
धान खरीद मेें टोकन बनी थी समस्या
धान खरीद में टोकन की समस्या किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी थी। टोकन के लिए ही किसानों को भागदौड़ करनी पड़ती थी। यही वजह थी कि तौल के समय धान खरीद व्यवस्था कभी पटरी पर नहीं आ सकी। कई किसानों ने तो सरकारी क्रय केंद्रों के बजाय बाजारों में औने-पौैैने दाम में अपना धान बेच दिया। कई किसानों को तौल के बाद भी विभाग के पोर्टल में नाम दर्ज न होने के कारण भुगतान के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

किस विकास खंड में कितने खरीद केंद्र
पड़री कृपाल 5
झंझरी 12
इटियाथोक 2
मुजेहना 2
रुपईडीह 14
करनैलगंज 2
कटरा बाजार 9
हलधरमऊ 3
परसपुर 8
तरबगंज 4
बेलसर 3
नवाबगंज 7
वजीरगंज 11
मनकापुर 5
छपिया 1
बभनजोत 2
जिले में 90 क्रय केंद्रों के माध्यम से गेेहूं की खरीद शुक्रवार से शुरू होगी। इस बार खरीद का समर्थन मूल्य 2015 रुपया प्रति क्विंटल तय किया गया है। खरीद का लक्ष्य व क्रय नीति अभी तक शासन से प्राप्त नहीं हुई है। गेहूं बेचने वाले किसानों को एक सप्ताह में भुगतान सुनिश्चित कराने का पूरा प्रयास होगा। किसानों की सुविधा के लिए क्रय केंद्र के बाहर छाया, पानी, बाल्टी आदि की व्यवस्था करने के निर्देश केंद्र प्रभारी को दिए गए हैं। प्रज्ञा मिश्रा, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें