फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ई रिक्शा से सफाईकर्मी पर गिरी सीमेंट की बोरी, घायल

Sat, 16 Nov 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के महरानीगंज में शनिवार को ई रिक्शा की छत पर सीमेंट की बोरियां लेकर एक चालक जा रहा था। ई रिक्शा गड्ढे में जाने से सीमेंट की एक बोरी सड़क किनारे सफाई कर रहे नगर पालिका के सफाई कर्मचारी पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज कराया गया। मामले में आरोपी ई रिक्शा चालक के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

घोसियाना महरानीगंज निवासी अमित वाल्मीकि ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनके पिता रवींद्र महारानीगंज वार्ड नंबर चार में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को वह वार्ड में सफाई कर रहे थे। तभी ई रिक्शा चालक छत पर सीमेंट की बोरियां लादकर उधर से गुजरा। नियंत्रण खोने से सीमेंट की बोरी सफाई कर्मचारी के ऊपर गिर गई। इससे उनके पैर समेत शरीर के अंगों पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी ई रिक्श चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें