फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के जन्मदिवस पर मनाया बेरोजार दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुक्रवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुजेहना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भइया ने सीएचसी में भर्ती गर्भवती महिलाओं व कोविड टीकाकरण कराने आए लोगों को फल वितरण किया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चलती है।
डा विवेक मिश्र, पूर्व जिला मंत्री चंद्र प्रकाश शुक्ल, राजन शुक्ल, अंगद वर्मा, रवि तिवारी, राजेश तिवारी, एडीओ पंचायत दिलीप कुमार उपाध्याय, मदन मिश्र, थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इटियाथोक में समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल बांटा। बहलोलपुर और मेहनवन मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों में समारोह पूर्वक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 जन्मदिवस को जिले के प्रतियोगी छात्रों व विपक्षी दलों के लोगों ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान छात्रों ने अपनी डिग्रियों की छायाप्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को छात्रों ने अभिषेक तिवारी चिंतक के अगुवाई में नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में बताया कि देश में तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी से छात्रों का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है। एक तरफ ओर व्यवसायिक डिग्रियां लिए छात्र भटक रहे हैं वहीं प्रतियोगी छात्रों का बुरा हाल है।
ज्ञापन देने वालों में मेराज अहमद, सिद्धार्थ सिंह, रवि यादव, अन्नू भारती, दादा यादव आदि उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के नाम पर अपनी झूठी उपलब्धि का प्रचार कर रही है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, अरुण कुमार गौतम, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें