फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीडीओ को निरीक्षण में बीएसए ऑफिस में मिली गंदगी

Wed, 14 May 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील के निर्देश पर मंगलवार को सीडीओ अंकिता जैन ने पंतनगर स्थित बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन




सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो कर्मियों से जवाब मांगा है। कक्ष के सामने अनुभाग का बोर्ड नहीं लगा हुआ था और न ही पटल सहायक के नाम/पद नाम का नाम पट्टिका ही लगी थी, अभिलेखों का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं पाया गया। बीएसए को सुधार का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में घास-फूस लगी हुई थी, साफ-सफाई की स्थिति खराब मिली। इस पर नाराजगी जताई गई। इसके बाद सीडीओ ने पड़रीकृपाल ब्लॉक का भी जायजा लिया। इससे पहले आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने विकास भवन का निरीक्षण कर कार्यालयों की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें