फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अधिवक्ताओं की जीत, केस वापसी के लिए शासन ने दी अनुमति

Wed, 14 May 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वर्ष 2021 में अधिवक्ता रमेश चौबे उर्फ राजू व अन्य के खिलाफ नगर कोतवाली में दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लिए जाने की अनुमति शासन ने प्रदान कर दी है। अधिवक्ताओं ने इस पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

उक्त मुकदमे में एससी एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। इसको वापस लिए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ता संघों की ओर से आंदोलन किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विधि सचिव उत्तर प्रदेश को भी केस वापसी के लिए पत्र भेजा गया था।
संयुक्त बार एसोसिएशन के प्रयास से अधिवक्ताओं की जीत हुई है। शासन के विशेष सचिव मुकेश कुमार सिंह द्वितीय ने केस वापसी के संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। जिसमें मुकदमे को वापस लेने के लिए लोक अभियोजक की ओर से न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के लिए राज्यपाल की अनुमति मिलने की बात कही गई है।
विज्ञापन

केस वापसी के निर्णय पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबुझारथ द्विवेदी, सिविल बार के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र, महामंत्री संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार मिश्र, रामकरन मिश्र, उपेंद्र मिश्रा, संतबक्स मिश्र, सुशील कुमार मिश्रा, अवध किशोर पांडेय, रामू प्रसाद, राजकुमार चतुर्वेदी, विमल प्रकाश मिश्रा, रमेश कुमार चौबे, राजकुमार द्विवेदी सहित अन्य ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें