फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड के 9वीं व 11 वीं में 28 तक ले सकेंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 9 व 11 वीं में संस्थागत प्रवेश की समय सीमा बीत चुकी है। अब रेगुलर प्रवेश तो नहीं हो पाएंगे लेकिन प्राइवेट एडमिशन अभी 28 नवंबर तक बच्चे प्रवेश ले सकेंगे। जिससे छात्रों का साल बेकार न हो। रघुकुल विद्यापीठ के परीक्षा प्रभारी निशांत श्रीवास्तव ने बताया कि प्राइवेट प्रवेश लेट पेमेंट के साथ हो सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते प्रवेश में दिक्कत आई है। रेगुलर प्रवेश के लिए समय बढ़ाया गया था। 19 नवंबर तक कक्षा 9 व 11 में प्रवेश की कार्रवाई की गई है। इसके बाद भी बहुत से बच्चे प्रवेश से छूट गए हैं। अब प्राइवेट प्रवेश का एक मौका अभी बच्चों के सामने है जिससे बच्चों का साल खराब होने से बच जाएगा। कोरोना संकट में क्लास वैसे भी नहीं चल रही हैं। ऐसे में प्राइवेट प्रवेश बच्चे 28 नवंबर तक विलंब शुल्क जमा करके ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें