गोंडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक चलेंगी। जिले के सीबीएसई इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियों की तैयारी भी तेज हो गई है। रघुकुल विद्यापीठ के परीक्षा प्रभारी निशांत श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर अंक पाने के टिप्स बताए।
कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक विद्यार्थियों के अंतिम परिणाम को बेहतर बनाते हैं। इस लिए इसे लेकर लापरवाही नहीं बरतना चाहिए। कहा कि प्रैक्टिकल की तैयारी करने के दौरान आप एक या दो प्रयोग को याद कर सकते हैं लेकिन सारे प्रयोगों को याद रखना मुश्किल होता है। ऐसा करने पर कंफ्यूजन भी कर सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि प्रयोगों को रटने की बजाय उनके कांसेप्ट पर फोकस किया जाए। ऐसे में प्रयोगों की सभी प्रक्रियाओं को अच्छी तरह से पढ़ें। प्रयोगों को तैयार करने के समय कक्षा में किए गए हर चरण को याद करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
अगर एक्सपेरिमेंट याद नहीं आता है तो इसके लिए आनलाइन वीडियो की मदद भी ली जा सकती है। बताया कि हर छात्र डायग्राम बनाने में अच्छा नहीं होता और यह सच परीक्षक को पता होता है। ऐसे में छात्र अपनी ड्राइंग स्किल को लेकर किसी तरह की चिंता न करें। आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि आपका डायग्राम साफ- सुथरा हो और उस पर नेमिंग भी अच्छे से होनी चाहिए।