फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक शोरूम का दरवाजा तोड़ उड़ाई नकदी व लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज (गोंडा)। इंडियन बैंक की शाखा कुतुबगंज के पास स्थित बाइक शोरूम के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरों 1.20 लाख रुपये नकदी समेत एक लैपटॉप, मोबाइल फोन व चेक के साथ ही बाइक के पार्ट्स पार कर दिए। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना धानेपुर में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बलरामपुर जनपद के रेहरा थाना क्षेत्र के केराडीह गांव के रहने वाले कृष्ण मोहन पांडेय ने बताया कि गोंडा जनपद के धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज कस्बे के पास इंडियन बैंक की शाखा से सटा उनका विवेक आटो सेल्स के नाम से बजाज बाइक का शोरूम है।
बताया कि 26 नवंबर की रात चोरो ने बाइक शोरुम का पिछला दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुस आए। चोरों ने शोरूम के काउंटर में रखी 1.20 लाख रूपये नकदी समेत एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, चेक व आटो पार्ट्स उठा ले गए।
विज्ञापन

बताया कि सुबह जब शोरूम खुला तो चोरी की जानकारी हुई। कृष्ण मोहन पांडेय ने थाना धानेपुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें