फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Tue, 10 Jan 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टाप करनैलगंज पर मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पल्टूराम से पुलिस की झड़प हो गई। पुलिस ने भाजपा नेता की गाड़ी पर लगा भाजपा का झंडा उतरवा दिया और वाहन का एमवी एक्ट में चालान कर दिया। इस मामले में कोतवाल करनैलगंज ने भाजपा नेता पल्टूराम के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक हरी सिंह ने बताया कि देर शाम बस स्टाप करनैलगंज पर चेकिंग कर रहे थे, तभी लखनऊ की ओर से आ रही भाजपा का झंडा लगी एक गाड़ी दिखाई पड़ी। जिसे रोककर झंडा उतरवाया जाने लगा तो भाजपा नेता झड़प करने लगे। मगर उसकी गाड़ी पर लगा भाजपा का झंडा उतरवा दिया गया और गाड़ी का एमवी एक्ट में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि भाजपा नेता पल्टूराम के खिलाफ कोतवाली करनैलगंज में आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें