फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर पिता-पुत्र पर दुष्कर्म का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर। पांच माह पहले एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अदालत के आदेश पर थाना परसपुर में पिता-पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अदालत के आदेश पर थाना परसपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसका पति गैर जनपद में मजदूरी करता है। वह घर में अकेली रहती है। महिला का आरोप है कि 4 अगस्त 2019 की रात तकरीबन 10 बजे एक गांव के रहने वाले पिता-पुत्र उसके घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर दोनों भाग निकले। महिला का आरोप है कि दूसरे दिन जब वह थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही थी तो दोनों ने उसे रोक लिया और उसे मारपीटा। मगर उसके बाद जब वह थाने पर गई तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थानाध्यक्ष परसपुर राम अवतार सिंह यादव ने बताया आरोपी जीवनलाल व उसके बेटे दुखराम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें