फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरकारी खाद की कालाबाजारी में तीन पर मुकदमा

Sat, 09 Nov 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में बेलसर मार्ग पर दुकान पर पकड़ी गई खाद के साथ मौजूद अ​धिकारी। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
गोंडा। जिले में किसानों को मिलने वाली खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। लखनीपुर क्षेत्र के लिए आवंटित 230 बोरी डीएपी खाद कालाबाजारी के लिए दूसरी जगह उतरने की सूचना डीएम नेहा शर्मा को मिली। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीम ने गोड़वा घाट में एक दुकान पर छापा मार कर सरकारी कोटे में आवंटित 11 बोरी खाद को बरामद कर लिया। इस मामले में सहायक निबंधक ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट विजय शर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार और सहायक निबंधक (सहकारिता) अशोक कुमार मौर्य की संयुक्त टीम ने जांच पड़ताल में पाया कि जिस गोदाम के लिए एक ट्रक में खाद भेजी गई थी, उसे तय स्थान की जगह दूसरे गोदाम पर उतार दिया गया। डीएम ने बताया कि पीसीएफ गोंडा बफर गोदाम से साधन सहकारी समिति लिमिटेड लखनीपुर के लिए 14 एमटी (230 बोरी) इफको डीएपी को लोड किया गया था। चालक ने खाद लदे ट्रक को गोड़वाघाट बाजार स्थित आईआईएफडीसी कृषक सेवा केंद्र पर उतारने का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी डीएम को दी। टीम को गोदाम में उतारी गई 11 बोरी डीएपी मिली। कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन चालक मोनू बाकी बची 219 बोरी डीएपी के साथ मौके से फरार हो गया। आईआईएफडीसी केंद्र संचालक अमरेंद्र कुमार तिवारी की मौजूदगी में गोदाम की जांच की गई तो वहां 11 बोरी इफको डीएपी बरामद हुई। इसे पुलिस अभिरक्षा में सौंपने के साथ ही ड्राइवर मोनू, केंद्र संचालक अमरेंद्र कुमार तिवारी और पीसीएफ के परिवहन ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें