फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवाहिता की मौत के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Jun 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव में शनिवार की देर शाम हुई महिला की मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मृतका गुड़िया सिंह के पिता जयचंद्र सिंह निवासी पूरा बाजार थाना महाराजगंज जिला अयोध्या ने दी गई तहरीर में बताया कि दस वर्ष पूर्व उनकी बेटी का विवाह नवाबगंज थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव के रहने वाले धनंजय के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुरालीजन आए दिन उनकी बेटी को मारा पीटा करते थे। शनिवार की सुबह बेटी की विदाई के लिए उसके घर पहुंचा तो परिजनों ने अभद्रता करते हुए कहा कि विवाह में खर्च हुए सारे पैसे वापस कर दो। उसके चले जाने के कुछ घंटों बाद बेटी की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने पति, जेठ, दो देवर व देवरानी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटककर मौत होने की पुष्टि हुई है। आरोपियों के विरुद्ध कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें