कटरा बाजार/मनकापुर(गोंडा)। अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
थाना क्षेत्र कटरा बाजार के खंता पहाड़पुर गांव निवासी अभिषेक मौर्या ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 14 जनवरी की दोपहर सोम प्रकाश, श्रीकांत मौर्य व रामप्रकाश उनके घर में घुसकर आए और मारापीटा। हल्ला गोहार करने पर मां सविता बचाने आई तो उन्हें भी मारापीटा। जिससे चोेटें आईं हैं। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनोेंं के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
उधर कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के ग्राम उपाध्यायपुर ग्रंट निवासी अंजली ने दी तहरीर में कहा कि गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की। वहीं मछली गांव की एक महिला ने तहरीर दी है। कहा है कि उसका पति जेठानी की बहन से अश्लील हरकतें करता था। जब पीड़िता ने विरोध किया तो जेठानी ने अपने पति को बुलाकर उसकी पिटाई करवा दी। कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ितों के तहरीर पर तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।