फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसे में बढ़ई की मौत

Sat, 20 Jun 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा। छपिया के हथियागढ़ बाजार के पास बाइक की टक्कर से एक बढ़ई घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुक्कनपुर से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

तांबेपुर गांव निवासी भूलन शर्मा (54) बढ़ई थे। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार को खरीदारी करने के लिए पैदल ही हथियागढ़ बाजार जा रहे थे। बाजार के निकट पहुंचते ही भदेलीगंज चौराहे की ओर से आ रहा बाइक सवार उनसे टकरा गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी बुक्कनपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी प्रबोध कुमार ने बताया कि बाइक के नंबर के आधार पर चालक की पहचान लोथरपुर निवासी जान मोहम्मद के रूप में हुई है। मृतक भूलन की पत्नी की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
भूलन शर्मा अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र रामकिशुन हैं, जो गोवा में रहकर मजदूरी करता है। पिता की मौत की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें