फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, घायल

Sat, 20 Jun 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र के मांदे व बहलोलपुर गांव के पास शनिवार सुबह बाइक से जा रहे एक युवक पर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर हमलावर मौके से भाग गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


उज्जैनी जमाल जमदरा गांव निवासी सुधा ने बताया कि उनके पति राम नारायण मिश्र (35) शनिवार को बाइक से शहर जा रहे थे। रास्ते में मांदे व बहलोलपुर गांव के पास तीन युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और लाठी व चाकू से हमला कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए। बताया कि कुछ दिनों पूर्व पति का एक बैंक कर्मी से विवाद हो गया था। पति ने बैंककर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आशंका है कि उसी रंजिश के चलते हमला कराया गया है। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें