फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रक में पीछे से घुसी कार, फोटोग्राफर की मौत

Tue, 01 Jul 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भंभुआ/करनैलगंज/परसपुर (गोंडा)। करनैलगंज में जहांगिरवां रेलवे क्राॅसिंग के पास मंगलवार सुबह ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के फोटोग्राफर नितेश तिवारी (22) की मौत हो गई।
विज्ञापन

करनैलगंज के बांसगांव निवासी नितेश पत्नी रिंकी व तीन माह की बेटी लाडो के साथ लखनऊ के हुसैनगंज में रहते थे। मंगलवार सुबह पांच बजे उनकी कार गोंडा-लखनऊ मार्ग पर करनैलगंज में जहांगिरवां रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का अगला हिस्सा काटकर नितेश को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
नितेश की पत्नी रिंकी करीब 15 दिन पहले नगर पंचायत परसपुर के शुक्लन पुरवा स्थित मायके गई थीं। मंगलवार भोर में नितेश पत्नी को लेने के लिए ससुराल जा रहे थे। सुबह छह बजे हादसे की सूचना मिली तो पत्नी समेत परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
परिजनों के मुताबिक, दो भाइयों व बहन में नितेश सबसे बड़े थे। उनकी मौत से रिंकी बदहवास हो गईं। परिजनों ने किसी तरह से उन्हें संभाला। वहीं, नितेश के पिता विनोद कुमार तिवारी, मां शांति, भाई शैलेंद्र व बहन कुंती का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पिता विनोद होमगार्ड से सेवानिवृत्त हैं। भाई शैलेंद्र व बहन कुंती लखनऊ में रहकर पढ़ाई करते हैं।
लखनऊ से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
भंभुआ/करनैलगंज (गोंडा)। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर छितौनी गांव के पास मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से करनैलगंज के कुट्टी नैनुआ जगन्नाथपुर निवासी रोहित गोस्वामी (26) की मौत हो गई। रोहित सुबह चार बजे लखनऊ से बाइक से घर लौट रहे थे। तभी किसी वाहन से बाइक में टक्कर लग गई। परिजनों के मुताबिक, रोहित लखनऊ के निशातगंज के एक होटल में नौकरी करते थे। वह हेलमेट पहने थे। मौत से पिता जानकी प्रसाद, मां और तीन भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है। (संवाद)

लौव्वावीरपुर के युवक की रामपुर में ट्रेन से गिरने से मौत



विश्नोहरपुर (गोंडा)। नवाबगंज के लौव्वावीरपुर के डिहवा निवासी अजय यादव (18) की सोमवार रात अमृतसर से लौटते समय रामपुर में ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। उनके पिता सियाराम ने बताया कि अजय गांव के पांच लोगों के साथ रोजी-रोटी के चक्कर में अमृतसर गए थे। मगर काम समझ में न आने से लौट रहे थे। रामपुर में ट्रेन से गिरने के बाद जीआरपी ने उन्हें सूचना दी। अजय दो भाइयों में छोटे थे। परिजन रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक गंभीर
शाहपुर/करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज के पांडेय चौरा निवासी सत्यप्रकाश तिवारी मंगलवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। वह करनैलगंज के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। साथी शिक्षक भास्कर द्विवेदी ने बताया कि विद्यालय जाते समय हादसा हुआ। सत्यप्रकाश को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें