फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाईवे पर पलटी कार, सात घायल

Fri, 28 Nov 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर एससीपीएम पुलिस चौकी के पास शुक्रवार शाम एक कार के चालक को झपकी आ गई। उसने हैंडब्रेक लगाया तो कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार सवार मां-बेटे समेत सात लोग घायल हो गए। निजी अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


एससीपीएम चौकी प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि लखनऊ में सिटी स्टेशन के समीप पत्थर वाली गली के रहने वाले बिलाल की पत्नी निदा (27), बेटी किंजा (4), बेटा हम्माद (7), उजैफा (20), उज्मा परवीन (27), उनका बेटा अली (3) व चालक अब्बू अमीर (30) शुक्रवार शाम इटियाथोक एक शादी में कार से आ रहे थे। कार चला रहे अब्बू अमीर को एससीपीएम चौकी के पास झपकी आ गई। आंख खुली तो हड़बड़ाहट में उसने हैंडब्रेक लगा दिया। इससे कार पलट गई। हादसे में सभी घायल हो गए। इनमें से हम्माद को गंभीर चोटें आई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें