फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रेलर से टकराई कार, दो घायल

Fri, 16 Jan 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज के परसापुर के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
नवाबगंज। अयोध्या–गोंडा मार्ग पर परसापुर के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। निजी चिकित्सक के यहां दोनों का इलाज कराया गया है। हादसे के बाद करीब 30 आधा घंटा तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने पहुंचकर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन


श्रावस्ती के इकौना निवासी वीरेंद्र सोनी की पत्नी बीना सोनी (42) शुक्रवार सुबह परिजनों के साथ श्रीराम मंदिर के दर्शन के लिए कार से अयोध्या जा रही थीं। परसापुर के पास कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक विक्रम (35) को भी चोट आई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से भाग गया। दोनों घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। कार सवार वीरेंद्र का बेटा शिवम, विकास मौर्य, राजेश तथा देवांश निवासी इकौना श्रावस्ती सुरक्षित हैं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि कार और ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें