फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि के लिए लगाया शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय कृषि बीज भंडार बेलसर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समाधान दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व ब्लाक प्रमुख बेलसर एवं किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की जन लाभकारी योजनाओं में से एक योजना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सदानंद चौधरी ने भी किसानों की समस्याओं को सुना और उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। शिविर के प्रथम दिवस 210 तथा द्वितीय दिवस पर 450 किसानों ने किसान सम्मान निधि के लिए प्रार्थना पत्र दिए।
वहीं मोतीगंज में बुधवार को विकास खंड झंझरी अंतर्गत ग्राम पंचायत चिश्तीपुर में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कैम्प का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक डाक्टर मुकुल तिवारी ने किसानों की समस्याओं को सुना। कैम्प में 45 नए किसानों का किसान सम्मान निधि का रजिस्ट्रेशन किया गया। 200 किसानों का नाम संशोधन करके ठीक करवाकर सही किया गया।
148 किसानों का गलत आधार फीड होने के कारण खाते में पैसा नहीं जा रहा था। उसे ठीक करवाया गया 65 मृतक किसानों को चिह्नित करके उनके खातों पर रोक लगवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें