फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नौ दिन में तीन बार दगा केबल

Sun, 01 Nov 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
धानेपुर में केबल की मरम्मत करते विद्युत कर्मी। - संवाद
विज्ञापन
धानेपुर। क्षेत्र में एचटी लाइन का भूमिगत केबल बार-बार ब्लास्ट होने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। नौ दिन में तीन बार केबल दगने से 50 हजार से अधिक की आबादी बिजली संकट से जूझ रही है। शनिवार रात एक बजे धानेपुर चौक बाजार में फिर केबल दग गया। रविवार दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इससे पहले 23 अक्तूबर को केबल दगने से 24 घंटे और 28 अक्तूबर को फॉल्ट आने से 49 घंटे बिजली गुल रही थी। बुधवार को आपूर्ति बहाल होने के महज 24 घंटे बाद शनिवार रात फिर केबल दग गया।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी रामू सिंह ने बताया कि बार-बार केबल दगने के बावजूद विभाग स्थायी समाधान नहीं कर रहा है। खराब केबल बदलने के बजाय अस्थायी मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली संकट झेलना पड़ रहा है।

शुक्ला प्रसाद ने इसे विभागीय लापरवाही बताते हुए कहा कि यदि दो केबल एक साथ बिछाए गए होते तो ऐसी स्थिति नहीं आती। सुशील ने कहा कि लगातार बिजली कटौती से हजारों उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन


अवर अभियंता अवनीश पांडेय ने बताया कि धानेपुर चौक बाजार में भूमिगत केबल दग गया है। टीम लगाकर मरम्मत कराई जा रही है। केबल बदलवाने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें