उमरीबेगमगंज। ग्राम चंगेरी में शनिवार शाम सड़क दुर्घटना में पवन कुमार यादव (30) निवासी चंगेरी की मौत हो गई। पवन कुमार चंगेरी गोशाला से पैदल घर जा रहे थे। पीछे से आ रहे बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। बाइक सवार मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी बेलसर पहुंचाया जहां से रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण पवन की मौत हो गई। सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)