फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाईटेंशन लाइन से छू गई बस, बाल-बाल बचे यात्री

Wed, 02 Apr 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
हादसे के बाद डर के कारण बस से दूर खड़े लोग।
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। घारीघाट विद्युत उपकेंद्र के पास बुधवार को 40 लोगों को देवीपाटन मंदिर लेकर जा रही बस की छत हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे अफरातफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि किसी को नुकसान नहीं हुआ। एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देवीपाटन मंदिर जा रही बस में करीब 40 लोग सवार थे। तभी रास्ते में घारीघाट उपकेंद्र के पास हकीकुल्लाह चौधरी महाविद्यालय घारीघाट से सटी सड़क पर बस की छत से हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे जोरदार धमाका हुआ और अफरातफरी मच गई। जेई घारीघाट कन्हैया लाल दुबे ने बताया कि सूचना पाकर टीम को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें