फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जिले को मिलीं 40 नई एंबुलेंस

Wed, 02 Apr 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शासन से जिले को 40 नई एबुलेंस मिली हैं। पांच साल से अधिक पुरानी गाड़ियों को हटाकर नई एंबुलेंस लगाई जाएंगी। इससे मरीजों, घायलों व गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान समय में जिले में डायल 102 के 40 गाड़ियों के माध्यम से गर्भवती को अस्पताल पहुंचाया जाता है। साथ ही प्रसूताओं को अस्पताल से घर भेजा जाता है। डायल 108 की 39 एंबुलेंस से बीमार व घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाता है। कई गाड़ियां पुरानी हो गईं थी।
बुधवार को जिले में 40 नई एंबुलेंस भेजी गई हैं। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक संजय पांडेय ने बताया कि नई एंबुलेंस मिलने से एंबुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा। 10 मिनट के भीतर मरीजों को पास के अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। जल्द ही सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें