फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क पर सवारी भर रहे बस व टैक्सी चालक

Mon, 01 Apr 2024 04:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मंडलायुक्त के फरमान को ठेंगा दिखाते हुए रोडवेज बसों व टैक्सी के चालक शुक्रवार को गुरुनानक पुलिस चौकी के पास ही सड़क पर सवारी भरते रहे। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि 22 मार्च को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सरकारी चालक व परिचालकों को सख्त निर्देश दिया था कि रोडवेज बसों को सड़क पर खड़ी कर सवारी न बैठाएं।
डिपो के अंदर ही सवारी भरकर बसें निकालें। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन शुक्रवार को गुरुनानक पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बस व टैक्सी चालक सवारी भरते दिखाई पड़े। यहां पूरे दिन जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

बहराइच रोड पर कार व बाइक तक निकलने में जद्दोजहद करनी पड़ी। चौराहे पर तैनात किए गए होमगार्ड भी काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य नहीं कर पाए।

डिपो के अंदर ही सवारी बैठाने का निर्देश
एआरएम, उप्र. परिवहन निगम कपिलदेव के अनुसार, रोडवेज के सभी चालक व परिचालकों को निर्देश दिया गया है कि डिपो के अंदर ही सवारी बैठाकर वाहन बाहर निकालें। निजी वाहनों को हटवाने के लिए कई बार जिला प्रशासन व नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें