फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस व बोलेरो भिड़ी, एक व्यक्ति की मौत

Sat, 20 Aug 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र में स्थित रेल क्रॉसिंग के निकट शनिवार को दोपहर बाद तेज रफ्तार रोडवेज बस तथा बोलेरो में हुई सीधी भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसा शनिवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे गोंडा रोड पर देेहात थाना क्षेत्र स्थित बहादुरापुर रेल क्रॉसिंग पर हुआ। गोंडा से बलरामपुर आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बलरामपुर से गोंडा जा रही बोलेरो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो सड़क के किनारे पलट गई।

हादसे में बोलेरो चालक ग्राम गंगापुर निवासी गोमती प्रसाद मौर्य (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बोलेरो सवार राज किशोर शुक्ला निवासी मेवालाल तालाब बलरामपुर, रामअचल त्रिपाठी निवासी ग्राम पूरे पाठक गोंडा, आलोक प्रताप सिंह निवासी जनपद कुशीनगर तथा प्रेमदत्त पाठक पता अज्ञात घायल हो गए।
विज्ञापन


आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष बलरामपुर देहात जितेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। बस का चालक मौके से भाग निकला। हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें